फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: होली की रात चाकू मारकर युवक की हत्या, बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर उतारा मौत के घाट

Sat, 15 Mar 2025 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Crime: सीवान में होली की रात एक युवक को घर से बुलाकर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में रंगों के त्योहार होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं, जब दरौंदा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक मोहम्मद खालिद को अपराधियों ने एक साजिश के तहत बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाया था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बागौरा गांव की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मृतक कयामुद्दीन मियां का पुत्र मोहम्मद खालिद अपने घर पर था। तभी तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और उसे यह कहकर बुलाया कि बर्थडे पार्टी है, चलो वहां चलना है। खालिद उनके साथ चला गया। कुछ देर बाद खालिद ने फोन कर अपने चचेरे भाई को भी उसी जगह बुला लिया। लेकिन जैसे ही उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा, तो दोनों पर वहां मौजूद लोगों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- Munger Asi Murder:शहीद एएसआई संतोष सिंह को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि, Dig बोले- होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

 
हमले के दौरान चचेरा भाई किसी तरह जान बचाकर भाग निकला और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब खालिद के पिता कयामुद्दीन मियां मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी घेरकर पीटा गया। कयामुद्दीन मियां किसी तरह घायल अवस्था में वहां से भाग निकले और परिजनों को पूरी बात बताई। जब परिजन पहुंचे, तब तक अपराधियों ने मोहम्मद खालिद को चाकू से बुरी तरह गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था और मौके से फरार हो गए।
 
परिजन आनन-फानन में घायल खालिद को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के पिता ने साफ कहा कि यह पूरी तरह सोची-समझी साजिश थी और उन्होंने हमलावरों में से एक युवक को पहचान लिया है।

यह भी पढ़ें- Attack On Bihar Police :अपराधियों ने अब राजधानी में एएसआई पर किया जानलेवा हमला; मुखिया के भाई पर आरोप
विज्ञापन

 
इस जघन्य हत्या के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद दरौंदा थाना पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन थानाध्यक्ष छोटन कुमार इस मामले में मीडिया से कुछ भी कहने से बचते नजर आए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।


 
हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। परिजनों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। वहीं, गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं कि होली जैसे पावन पर्व के दिन एक निर्दोष युवक की इस तरह से क्रूर हत्या कर दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें