फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तालाबनुमा गड्ढे में नहाने गए बच्चे डूबे, चार मासूमों की मौत; एक साथ अर्थियां उठने से मची चीख-पुकार

Tue, 23 Sep 2025 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Saran News: परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्रि के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी थी। इस कारण सभी बच्चे खेलते-खेलते पोखर की ओर चले गए थे। यदि स्कूल खुले रहते तो शायद यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। वहीं, बच्चों के शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
डूबने से चार बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सारण जिले में मंगलवार को एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गड़खा थाना क्षेत्र के मरिचा ठिकहा गांव में नहाने के दौरान चार मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। चारों आपस में घनिष्ठ पारिवारिक रिश्ते से जुड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और देखते ही देखते मातमी सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन

 
नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में समा गए चारों बच्चे
जानकारी के अनुसार, गड़खा थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर गांव के चंवर स्थित तालाबनुमा गड्ढे में बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहराई में चले गए और डूबने लगे। एक-एक कर सभी चारों बच्चे पानी में समा गए। परिजनों और ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

विज्ञापन

 
प्रशासन और ग्रामीणों की घंटों मशक्कत
सूचना मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार और अंचल अधिकारी नीली यादव पुलिस बल और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद पोखर से चारों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar : छेड़खानी के आरोप में युवकों को दी क्रूर सजा, अर्धनग्न कर रस्सी से बांधकर पीटा, फिर जूतों की माला पहनाई
विज्ञापन

 
मृतकों की पहचान और पारिवारिक संबंध
मृत बच्चों की पहचान दरोगा सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार, मंशीलाल सिंह के 11 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार, मैनेजर सिंह के 11 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ करिमन कुमार के रूप में हुई है। इनमें अंकुश और कृष्णा सगे भाई थे। चारों बच्चे मध्य विद्यालय मुकीमपुर के छात्र थे।
 
नवरात्रि की छुट्टी में हुआ हादसा
परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्रि के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी थी। इस कारण सभी बच्चे खेलते-खेलते पोखर की ओर चले गए थे। यदि स्कूल खुले रहते तो शायद यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन अपने लाल को खोने के गम में बार-बार बेहोश हो रहे थे। देर शाम चारों बच्चों की अर्थियां एक साथ उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। माता-पिता और परिजनों का करुण क्रंदन देख ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश की, लेकिन किसी के पास शब्द नहीं थे।

यह भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में दिनदहाड़े बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें