फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में साढ़े छह हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मी गिरफ्तार, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

Tue, 13 Jan 2026 05:47 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज के बरौली अंचल में निगरानी विभाग ने दाखिल-खारिज के बदले 6500 रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मी विजय कुमार सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
राजस्व कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गोपालगंज जिले के बरौली अंचल में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दाखिल-खारिज के नाम पर मांगी थी रिश्वत
गिरफ्तार राजस्व कर्मी की पहचान विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार सिंह बरौली अंचल में कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसकी जमीन के दाखिल-खारिज करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की थी, जिसके बाद मामले का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर निगरानी की टीम ने जाल बिछाया।

नकदी लेते रंगे हाथ दबोचे गए
मंगलवार को जैसे ही पीड़ित ने राजस्व कर्मी विजय कुमार सिंह को 6500 रुपये की राशि सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी कर्मी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें- 'बिहार की लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में...': अपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर भाजपा मंत्री के पति को कोर्ट ने थमाया नोटिस, फरवरी में सुनवाई

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार
इस कार्रवाई के बाद बरौली अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व कार्यों के लिए अक्सर कर्मियों द्वारा अवैध पैसों की मांग की जाती है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में डर का माहौल है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें