फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव; सीएसपी संचालक को मारी तीन गोली, 5 लाख लूटकर फरार

Fri, 20 Mar 2026 07:15 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: सीवान के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने सीएसपी संचालक अशोक पटेल को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल पटेल का इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
लूट कांड मे घायल का फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में एक बार फिर कानून-व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई है। सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सीएसपी संचालक को तीन गोली मार दी और उसके पास से 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
घायल युवक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के उखई नवका टोला, कल्याणपुर निवासी स्वर्गीय सुदर्शन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अशोक पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलाता है घायल
घायल अशोक पटेल ने बताया कि वह अपने गांव के बाजार में ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलाता है। शुक्रवार को वह सीवान शहर स्थित एक्सिस बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बभनौली गांव के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी उसके बराबर आए और बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद अपराधी आसानी से 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद अपराधियों को रोकने वाला कोई नहीं था। स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सदर अस्पताल के डॉक्टर रजनीकांत तिवारी के अनुसार, अशोक पटेल को तीन गोली लगी है एक कमर में, एक पैर में और एक पीठ में। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार का दौर खत्म अब बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री', महागठबंधन के विधायक के बयान से मची खलबली

पुलिस के रवैये पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन

घटना के बाद और पुलिस के बयान के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल यह है कि आखिर कब तक जांच जारी है जैसे बयान देकर पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बचती रहेगी? लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं यह साफ संकेत दे रही हैं कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। दिनदहाड़े गोलीबारी और लूट की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त नाममात्र की रह गई है, जिसका फायदा अपराधी खुलेआम उठा रहे हैं। अगर समय रहते पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई, तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें