फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुख्यमंत्री की मानसिक हालत पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले- नीतीश को CM बनाए रखना भाजपा की मजबूरी

Mon, 26 May 2025 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखना बीजेपी की राजनीतिक मजबूरी है, क्योंकि बिहार बीजेपी के पास अब कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसे जनता स्वीकार करे। इस दौरान उन्होंने एक भविष्यवाड़ी भी कर दी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सीवान में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अब राज्य का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने हाल में सामने आई उस घटना का भी जिक्र किया जिसमें मुख्यमंत्री ने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक आईएएस अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया था।

विज्ञापन

 
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अब इस स्थिति में नहीं हैं कि वे किसी कार्यक्रम को ढंग से याद रख सकें या अपने मंत्रियों के विभागों के नाम भी ठीक से ले सकें। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मसला है कि एक सिपाही को नौकरी से पहले मानसिक और शारीरिक जांच से गुजरना पड़ता है, लेकिन एक मुख्यमंत्री की बिगड़ती हालत पर सरकार चुप है। PK ने पूछा कि क्या बिहार की जनता के सामने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए?

यह भी पढ़ें- Bihar: पॉक्सो मामले का आरोपी बहाना बना पुलिस हिरासत से हुआ फुर्र, वरीय अधिकारी सख्त; दोषियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

 
‘भाजपा की मजबूरी हैं नीतीश’
प्रशांत किशोर ने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा को भी घेरा और कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखना बीजेपी की राजनीतिक मजबूरी है, क्योंकि बिहार बीजेपी के पास अब कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसे जनता स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 12 सांसदों की कुर्सियों के लालच में भाजपा ने नीतीश को फिर से बिहार की जनता पर थोपा है।
 
आगामी चुनावों पर भविष्यवाणी, बोले- बदलाव तय है
प्रशांत किशोर ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा विधायकों से पूरी तरह नाराज है, चाहे वे किसी भी दल से हों। उन्होंने कहा कि अधिकांश विधायक अपनी सीट गंवाएंगे, क्योंकि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के लिए कुछ नहीं किया। PK ने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अफसरशाही से त्रस्त है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी सेविकाएं, BPSC अभ्यर्थी, बेरोजगार युवा सभी वर्ग सरकार से नाराज होकर सड़कों पर हैं और सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुल के बीच पोल : ऐसा रेल ओवरब्रिज देखा है कहीं! बिजली का खंभा नहीं हटा तो बना डाला ऐसा अजूबा
 
‘चार महीने में दिखेगा बदलाव’
प्रशांत किशोर ने भरोसे के साथ कहा कि अब से चार महीने के भीतर बिहार में बड़ा बदलाव दिखेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब एक नई व्यवस्था चाहती है, जो पारदर्शी हो, जवाबदेह हो और जनता के लिए काम करे। PK ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य सिर्फ आलोचना करना नहीं, बल्कि एक विकल्प तैयार करना है, जिसे जनता खुद चुने।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें