फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा पर कड़ी रोक, नर्तकियों को 24 घंटे में जिले से बाहर निकलने का अल्टीमेटम!

Mon, 26 May 2025 12:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

गोपालगंज पुलिस ने कड़ा फैसला लिया है और जिले में सभी तरह के आर्केस्ट्रा प्रोग्राम पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और दूसरे राज्यों से आई महिला डांसरों को तुरंत गोपालगंज छोड़ने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जिले में किसी भी तरह के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और अन्य राज्यों से आई महिला डांसरों को तुरंत जिले को छोड़ने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थानों में आर्केस्ट्रा के संचालकों और नर्तकियों के साथ पुलिस की बैठक हुई। सभी से वादा (बांड) लिया गया और उन्हें जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि ये सभी ऑर्केस्ट्रा संचालक समाज में अश्लीलता फैला रहे थे। साथ ही हर्ष फायरिंग और अश्लील गीतों को बढ़ावा दिया जा रहा था। हाल ही में कई बार आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में ऐसी घटनाएं हुईं, इसलिए पुलिस ने यह कड़ा कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें: सरकारी शिक्षक को दोस्त ने मारी गोली; घर से बुलाकर ले गया था, बदमाशों के साथ मिलकर ऐसा किया
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला सिर्फ गोपालगंज में ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में आर्केस्ट्रा से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं के कारण पुलिस ने यह कदम उठाया है। 23 मई की रात शहर के साधु चौक के पास एक शादी समारोह में डांस के दौरान विवाद हुआ, जिसमें ऑर्केस्ट्रा से जुड़े युवकों ने मिलकर दूल्हे को अगवा कर लिया था। कुछ दिन पहले भोजपुरी की मशहूर डांसर माही मनीषा और उनके बॉडीगार्ड पर भी ऑर्केस्ट्रा में विवाद के दौरान हमला हुआ था। इसी वजह से पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें