फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चार महीने से लापता बहनों की गुत्थी सुलझी, एक किशोरी का महाराष्ट्र में मिला शव, एक जिंदा

Thu, 16 Jul 2026 07:49 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Saran News: सारण जिले के मांझी से चार माह पहले लापता हुई दो सगी बहनों में से 14 वर्षीय लड़की का शव महाराष्ट्र के सांगली जिले से बरामद हुआ है, जबकि बड़ी बहन जीवित मिली है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रिया की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
मांझी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के मांझी नगर पंचायत क्षेत्र से लगभग चार माह पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई दो सगी बहनों में से एक की महाराष्ट्र में मौत हो गई। महाराष्ट्र के सांगली जिले के आठपाड़ी थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय लड़की का शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मांझी थाने की पुलिस परिजनों के साथ महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, मांझी नगर पंचायत अंतर्गत कुंअर टोली की रहने वाली 16 वर्षीय और उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन 21 मार्च 2026 को घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था, जिसके बाद स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था। तब से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। मांझी थाने की पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र पहुंचने के बाद शव की पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वहां की पुलिस जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र पुलिस की सूचना के बाद हरकत में आई बिहार पुलिस
महाराष्ट्र के सांगली जिले के आठपाड़ी थाने के प्रभारी ने मांझी थाने के प्रभारी बिनोद कुमार को फोन कर छोटी बहन का शव मिलने की जानकारी दी। फिलहाल शव आठपाड़ी थाने की निगरानी में रखा गया है। वहीं, उसकी बड़ी बहन जीवित है और वहीं मौजूद बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दोस्ती का एंगल जांच के घेरे में
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बहनों की सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक के माध्यम से किसी युवक से दोस्ती हुई थी। पुलिस को आशंका है कि इसी क्रम में दोनों घर छोड़कर महाराष्ट्र पहुंची थीं। फिलहाल इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

आत्महत्या की चर्चाएं, लेकिन पुलिस ने नहीं की पुष्टि
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि फेसबुक के माध्यम से परिचित एक युवक ने तीन दिन पहले कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मानसिक तनाव में प्रिया कुमारी द्वारा भी कथित रूप से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और जांच के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: ट्रेन में MVI ने पति की हत्या करवाई, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश का राज 34 दिन बाद खुला
विज्ञापन


बिहार और महाराष्ट्र पुलिस संयुक्त जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र और बिहार पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें