फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार पुलिस का मेगा ऑपरेशन, दो करोड़ का गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 08:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार तड़के एक डीसीएम ट्रक से 329 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
मैरवा पुलिस ने पकड़ा करोड़ों का गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से 329 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मैरवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक नेपाल से गांजा लेकर पूर्वी चंपारण की ओर जा रहा है। इसके आधार पर थाना मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक को रोका। ट्रक चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में बने तहखाने से 329 किलो गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन


पढ़ें: मछुआरों के लिए नीतीश सरकार का तोहफा, नाव और जाल पर 90% तक अनुदान; सौगात

गिरफ्तार चालक की पहचान मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र सोनी के पुत्र ताराचंद्र कुमार के रूप में की गई है। इस घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चर्चा है कि धरनी छापर चेकपोस्ट पर विधिवत जांच के बावजूद ट्रक मैरवा तक कैसे पहुंच गया।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2022 में भी मैरवा पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया था। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है और गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें