फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जयपुर में बिहार की नन्ही शेरनी का परचम, आठ साल की नवी श्री ने कराटे स्कूली गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 02 Feb 2026 02:23 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Saran News: सारण जिले की आठ वर्षीय नवी श्री ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कराटे स्कूली गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया। 16 से अधिक राज्यों के प्रतिभागियों के बीच नवी की उपलब्धि प्रेरणादायक बनी है।
विज्ञापन
आठ साल की नवी श्री ने कराटे स्कूली गेम्स में जीता स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की बेटियां शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। सारण जिले के मढ़ौरा नगर पंचायत की आठ वर्षीय छात्रा नवी श्री ने कराटे स्कूली गेम्स जयपुर सीजन-3 में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

 
जयपुर में हुआ राष्ट्रीय स्तर का आयोजन
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 और 25 जनवरी को मालवीय नगर स्थित ज्ञान विहार स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में देश के 16 से अधिक राज्यों से आए करीब 1200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
 
कड़े मुकाबलों में दिखाया दमखम
प्रतियोगिता के दौरान नवी श्री ने अपने से अधिक उम्र की प्रतिभागियों को पराजित करते हुए 10 वर्ष आयु वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विजेताओं को ट्रॉफी, पदक, प्रमाण पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

 
मढ़ौरा से पटना तक मेहनत की कहानी
अतिप्राचीन औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध मढ़ौरा नगर पंचायत के मनोकामना सिंह परिवार से ताल्लुक रखने वाली नवी श्री, सिद्धांत सिंह उर्फ मन्नू सिंह और तन्नू सिंह की पुत्री हैं। नवी वर्तमान में पटना के ‘दी चैम्पियंस क्लब’ से जुड़कर कोच सेंसेई सौरव कुमार के निर्देशन में कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं।

पढ़ें- BSEB Exam: इंटर परीक्षा के पहले दिन इस केंद्र पर बदला माहौल, तिलक और चॉकलेट से हुआ परीक्षार्थियों का स्वागत
 
खुशी और बधाइयों का माहौल
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही मढ़ौरा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। वार्ड पार्षद, बड़ी मां सम्पा सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने नवी श्री को बधाइयां दीं।
विज्ञापन

 
कोच सेंसेई सौरव कुमार ने बताया कि नवी में कम उम्र में ही असाधारण प्रतिभा दिखाई दे रही है। उसकी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास उसे अन्य बच्चों से अलग बनाता है। वह उम्र में बड़े खिलाड़ियों के साथ भी पूरे आत्मविश्वास से अभ्यास करती है और पढ़ाई के साथ खेल को संतुलित रखती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें