फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, हिंसक झड़प में दो की मौत, दो घायल

Thu, 28 May 2026 09:34 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान

सार

नवतन थाना क्षेत्र के बरोहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। निजी अमीन से जमीन की नापी के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के नवतन थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बरोहा गांव स्थित बाबा मोड़ के समीप दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जमीन नापी के दौरान बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार बरोहा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को निजी अमीन बुलाकर जमीन की नापी कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान कुदाल और अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

दो लोगों की गई जान

घटना में बरोहा गांव निवासी स्वर्गीय कपिल सिंह के 60 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह पर कुदाल से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के मुन्नी लाल के 66 वर्षीय पुत्र बांका सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बांका सिंह की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


दो घायल, अस्पताल में इलाज जारी

इस हिंसक झड़प में मैनेजर सिंह और हीरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आक्रोशित हो गए, जिसके कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही नवतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी ने क्या कहा?

सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। गुरुवार को जमीन की नापी के दौरान विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों ने कुदाल और अन्य सामानों से एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें