सविता सिंह सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
धाना देवी मेमोरियल छात्रवृत्ति के सचिव सह अधिवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया है कि सविता सिंह अपनी भारत यात्रा के दौरान अपने पैतृक गांव रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा गांव आने वाली हैं। वहीं, अपने परिजनों के अलावा ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगी। जबकि गांव स्थित राजकुमारी कन्या उच्च विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगी। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों द्वारा पहले से ही उक्त विद्यालय में धाना देवी मेमोरियल छात्रवृत्ति के तहत छात्राओं को वित्तीय सहायता दी जाती रही है। भारत यात्रा के दौरान सविता सिंह विभिन्न राज्यों में अपने परिजनों से भी मिलेंगी और अपने विचार को साझा करेंगी।
वरीय अधिवक्ता श्रीनिवास सिंह ने बताया कि पूर्व में कई बार अपनी भारत यात्रा के दौरान बिहार सरकार के तत्कालीन मंत्री सह महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर अमेरिका की न्याय व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा कर चुकी हैं। वहीं, पैतृक गांव में उनके आगमन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और छात्राओं में काफी उत्साह है। उनकी यात्रा को लेकर वरीय आयकर अधिवक्ता अजय तिवारी, जदयू नेता ब्रजेश कुमार, पंकज तिवारी, सुमेश्वर सिंह, अधिवक्ता धनंजय मिश्रा, अधिवक्ता संजय मिश्रा, अधिवक्ता आनंद किशोर मिश्रा, अभिनव सिंह, फागू बैठा, तुफानी महतो, अभि कुमार, शिक्षक कमल कुमार सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है।