फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: स्पेन की एकल मां की गोद में पहुंचा सारण का शिशु, मिलेगा नया परिवार और सुरक्षित भविष्य

Mon, 05 Oct 2026 09:05 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सारण के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित शिशु को स्पेन की एकल मां ने गोद लिया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया। मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी हुई।
विज्ञापन
सारण के शिशु को मिला परिवार का सहारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित एक शिशु को अब नया परिवार और बेहतर भविष्य मिलेगा। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय कक्ष में स्पेन की एकल माता के पक्ष में नियमानुसार अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया। इसके साथ ही शिशु के स्पेन जाकर नए परिवार के साथ जीवन शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

शिशु के दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए), नई दिल्ली द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से निर्धारित नियमों के तहत पूरी की गई। इस दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 और दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 में निर्धारित प्रावधानों का पालन किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को परिवार का प्यार, अपनापन और सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए। दत्तक ग्रहण केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि बच्चे को परिवार, स्नेह और जीवन की नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कार्य है।

उन्होंने दत्तक माता से अपील की कि वह गोद लिए गए शिशु को अपने जैविक बच्चे की तरह प्यार, शिक्षा, संस्कार और बेहतर अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दत्तक ग्रहण से बच्चों को सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण मिलता है, जिससे उनके समुचित विकास की संभावनाएं बढ़ती हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया में बच्चे के सर्वोत्तम हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। निर्धारित कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया जाता है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें