फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सरकारी पिस्टल से महिला कांस्टेबल के पति ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में एम्स रेफर

Mon, 05 Oct 2026 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिक्रम थाना में तैनात महिला कांस्टेबल श्रुति कुमारी के पति ने सोमवार शाम किराए के मकान में पत्नी के सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से गंभीर हालत में उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिक्रम थाना में तैनात महिला कांस्टेबल श्रुति कुमारी के पति ने सोमवार शाम पत्नी के सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना करीब छह बजे बिक्रम बाजार स्थित किराए के मकान में हुई। गोली सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय श्रुति कुमारी अपने पति के साथ कमरे में मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पढ़ें: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया? 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली चलाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें