फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शराब लदी स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Sat, 26 Sep 2026 09:22 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के कुचायकोट में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत भठवा मोड़ के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और कथित तौर पर शराब लदी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है।

मृतक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी अनिरुद्ध प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक निवासी वर्मा सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गाड़ी छोड़कर भागा चालक
हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने पहुंचाया।

पुलिस गाड़ी से शराब की बरामदगी और मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों का भी पता लगा रही है। तेज रफ्तार, वाहन चालक की लापरवाही और स्कॉर्पियो में कथित रूप से शराब लदे होने समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

तेज रफ्तार को लेकर 'हेलमेट मैन' ने जताई चिंता
इस दुखद घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान चला रहे 'हेलमेट मैन' शाहिद ने कहा कि जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा सड़क हादसों में सबसे अधिक अपनी जान गंवा रहे हैं।

शाहिद ने कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाना और निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाना सीधे तौर पर मौत को बुलावा देना है। उन्होंने युवाओं से वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और गति सीमा का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा की अनिवार्य कक्षाएं शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें