फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भाभी के प्रेम में पड़े युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, ICU में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Tue, 14 Jul 2026 06:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवक का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लामीचौर गांव में एक युवक ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों ने समय रहते बचाई जान

घायल युवक की पहचान लामीचौर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को घर में किसी बात को लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा। देर रात नरेंद्र अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।

कथित प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का अपनी भाभी के साथ कथित प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस भी इस पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

भोरे थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिल गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें