फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी बोले- थके हुए CM नीतीश दुर्गति यात्रा पर हैं, वे BJP में मिल गए; नित्यानंद राय को दी ऐसी चुनौती

Mon, 13 Jan 2025 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश अब फैसले लेने में असमर्थ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार रिटायर्ड अधिकारियों और बाहरी ताकतों के इशारों पर चल रही है। इसके साथ ही सीएम की प्रगति यात्रा पर तेजस्वी ने काफी तीखा हमला किया है।
विज्ञापन
संवाद यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘राजनीतिक रूप से थका हुआ’ करार दिया। गोपालगंज में संवाद यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब राज्य की कमान संभालने में सक्षम नहीं हैं और सरकार को रिटायर्ड अधिकारियों के भरोसे छोड़ दिया है। इस दौरान उन्होंने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर भी तंज कसा।

विज्ञापन

 
‘रिटायर्ड अधिकारी चला रहे सरकार’
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब फैसले लेने में असमर्थ हैं। उनके आस-पास दिल्ली और पटना के लोग उन्हें निर्देशित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार रिटायर्ड अधिकारियों और बाहरी ताकतों के इशारों पर चल रही है।
 

समस्तीपुर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
‘प्रगति यात्रा नहीं, यह दुर्गति यात्रा है’
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने इसे ‘लूट की छूट यात्रा’ करार दिया। उन्होंने दावा किया कि यात्रा पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि इसका जनता को कोई फायदा नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री इस यात्रा में किसी से संवाद नहीं करते और अधिकारियों को खुली छूट दी गई है। यह प्रगति यात्रा नहीं, बल्कि बिहार की दुर्गति यात्रा है।
 
‘नीतीश कुमार मूकदर्शक बने हुए हैं’
तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते भ्रष्टाचार और अधिकारियों की कथित लूट को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मूकदर्शक बने हुए हैं। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक अराजकता बढ़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार बीजेपी के इशारों पर चल रही है और कुछ लोग मुख्यमंत्री को ‘हाईजैक’ कर चुके हैं।
 
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
‘हम पर आरोप लगाते हैं तो गिरफ्तार क्यों नहीं करते?’
तेजस्वी यादव ने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय हमें लुटेरा बताते हैं तो फिर हमें गिरफ्तार क्यों नहीं करते? अगर हम लुटेरे हैं तो इसे साबित करें।
 
नीतीश के एनडीए में रहने के बयान पर तेजस्वी का पलटवार
बीते दिनों नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान स्पष्ट किया था कि वह एनडीए में ही रहेंगे और अतीत में पाला बदलना ‘गलती’ थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री अब बीजेपी के साथ पूरी तरह मिल चुके हैं और उनकी सरकार को दिल्ली से नियंत्रित किया जा रहा है। तेजस्वी यादव की इस प्रेस वार्ता में राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिनमें बैकुंठपुर के विधायक प्रेम शंकर यादव, जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, इम्तियाज अली भुट्टो और अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें