फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत गई किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में खेत गई किशोरी से उसके गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेत गई 14 वर्षीय किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के बयान पर बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपनी पांच वर्षीय भतीजी के साथ अपने घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे और छोटी बच्ची को भगा दिया। उसके बाद दोनों ने किशोरी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आनन-फानन में प्राथमिकी दर्ज की।

उसके बाद बरौली पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान पीड़िता के ही गांव के निवासी दीपक कुमार राम (27) और अजय राम (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें