फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बैकुंठपुर विधायक को धमकी देने के मामले में राजद नेताओं में आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 03 Mar 2025 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: प्रतिनिधिमंडल ने साफ तौर पर कहा कि यह मामला सिर्फ एक विधायक की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। इसे लेकर राजद नेताओं ने प्रशासन से फौरन कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
राजद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अवधेश दीक्षित को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैकुंठपुर विधायक प्रेमशंकर यादव को जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसे लेकर राजद का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित से मिला और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

 
विधायक को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग
राजद नेताओं ने एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुजा गांव निवासी विकास कुमार सिंह ने विधायक को धमकी दी है। ऐसे में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। एसपी से मुलाकात के बाद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि जब एक विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राजद पूरे जिले के सभी प्रखंडों में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।
 
राजद कार्यकर्ताओं में नाराजगी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
प्रतिनिधिमंडल ने साफ तौर पर कहा कि यह मामला सिर्फ एक विधायक की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। राजद नेताओं ने प्रशासन से फौरन कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

 
प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ नेता शामिल
एसपी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, सुनील कुमार बारी, पिंटू पांडेय और दिवाकर यादव शामिल थे। इन नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि विधायक और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें