फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शौचालय की सेंटरिंग खोलने के दौरान मकान मालिक और मजदूर की मौत; दो लोग हुए बेहोश, हालत गंभीर

Fri, 19 Jul 2024 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में शौचालय की सेंटरिंग खोलने के दौरान मकान मालिक और मजदूर की मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने गए दो लोग बेहोश हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जाने पूरा मामला...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड में निर्माणाधीन शौचालय टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान जहां मकान मालिक और एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, बचाव करने गए दो युवक अचेत हो गए। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है। मृतकों की पहचान सुधीर दुबे और फेंकू मिस्त्री के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले के मांझा थाना के फुलवरिया गांव में सुधीर दुबे अपने निर्माणाधीन घर में शौचालय की टंकी बनवा रहे थे। उसी दौरान शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए अंदर घुसे सुधीर दुबे और राज मिस्त्री फेंकू की दम घुटने से मौत हो गई। अंदर घुसे दोनों लोगों को बचाव करने गए दो युवक कुलदीप कुमार और अंकित कुमार भी अचेत हो गए। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मांझा पुलिस ने जेसीबी के मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला।
 
उसके बाद ग्रामीणों की मदद से अचेत दोनों युवक कुलदीप कुमार और अंकित कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मांझा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें