पूर्व सीएम राबड़ी के बहनोई हरिलाल यादव (फाइल फोटो), कुछ दिन पहले उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बहनोई और गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के रामपुर भैंसही गांव निवासी हरिलाल यादव का पटना के रूबन अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। सोमवार को उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।