बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने पासवान समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास को अत्यावश्यक बताते हुए समाज के बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ नागरिकों से इसे लेकर एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की। वह रविवार को गोपालगंज के फुलवरिया के बथुआ बाजार स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में आयोजित पासवान विकास उत्थान समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
एकता को बताया सबसे बड़ी ताकत
बैठक में मौजूद सभी वक्ताओं ने समाज की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताया। मंत्री पासवान ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही समग्र विकास संभव है। उन्होंने समाज के लोगों से राजनीति, शिक्षा और आर्थिक पहलुओं में एकजुट होकर काम करने की अपील की।
कार्यक्रम का आयोजन संजय पासवान ने किया, जबकि मंच का संचालन अजय मांझी ने किया। बैठक में संतोष पासवान, सुदामा मांझी, शंभु मांझी, विश्वनाथ पासवान, राजाराम मांझी, उपेंद्र मांझी और लालबाबू मांझी सहित समाज के कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।