फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते वक्त मौत; आरोपी पिकअप चालक फरार

Sat, 08 Feb 2025 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन का नंबर ट्रेस किया जा सके।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बेलही खास गांव में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। यहां बेलही खास निवासी 55 वर्षीय प्रेम किशोर राय को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए पकहा बाजार के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन गोरखपुर ले जाते समय चौरीचौरा के पास उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
पिकअप की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
चश्मदीदों के अनुसार, प्रेम किशोर राय बाइक से पकहा बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे बेलही गांव के बगीचे के पास पहुंचे, तभी पकहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
 
इलाज के दौरान हुई मौत
गंभीर रूप से घायल प्रेम किशोर राय को ग्रामीणों ने तुरंत पकहा बाजार के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन और ग्रामीण उन्हें एंबुलेंस से गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन चौरीचौरा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि प्रेम किशोर राय अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे।
विज्ञापन

 
घर में पहले से था दुख का माहौल
मृतक प्रेम किशोर राय अपने रिश्ते में भौजाई के दसवें दिन के कार्यक्रम के लिए फलहार लाने के लिए पकहा बाजार जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटे की शादी अभी बाकी है। अब परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है।
 
पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
प्रेम किशोर राय की मौत के बाद उनकी पत्नी बेसुध हो गईं। वह दहाड़ मारकर रोते हुए कह रही थीं कि अब हमारा सहारा कौन बनेगा? भगवान ने सब कुछ छीन लिया! अन्य परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में भी गमगीन माहौल बना हुआ है।
 
आरोपी चालक की तलाश जारी
हादसे की सूचना पर कटेया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन का नंबर ट्रेस किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें