फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betrayal: PUBG पर दोस्ती की, शादी के नाम पर यौन शोषण और पति से कराया तलाक; प्रेमी ने अब साथ रहने से किया इनकार

Tue, 02 Jul 2024 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Betrayal In Love: पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक उसे प्यार के जाल में फंसा कर होटल में लगभग एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। दबाव डालने पर युवक ने मंदिर में उससे शादी कर ली। फिर होटल ले जाकर शोषण करने लगा और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने बताया कि अब युवक ने साथ रहने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के एक युवक के खिलाफ आगरा की एक महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें महिला ने युवक पर शादी के नाम पर यौन शोषण करने, फिर गर्भपात कराने, पति से तलाक कराने और अब साथ रहने से इनकार करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मदन मोहन गेट थाना क्षेत्र के कटरा मदारी खान निवासी महिला फरहीन से जुड़ा है। महिला का आरोप है कि उसका वर्ष 2021 में थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के आगरा में रह रहे एक युवक के साथ पबजी गेम खेलने के दौरान संपर्क हो गया। संपर्क के बाद दोनों का धीरे-धीरे आगरा के ही एक होटल में इस कदर मिलना-जुलना शुरू हुआ कि दोनों में प्यार हो गया। इस बात को दरकिनार करके कि महिला शादी-शुदा है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि युवक उसे प्यार के जाल में फंसा कर होटल में उसका लगभग एक वर्ष तक यौन शोषण करता रहा। महिला के दबाव डालने पर युवक ने उसे गोपालगंज बुलाकर मौनिया चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी कर ली। इसके बाद नौ-दस महीने तक उत्तर प्रदेश के तमकुही राज के एक होटल में ले जाकर यौन शोषण करने लगा। उसके बाद वह नवंबर 2022 में गर्भवती हो गई। लेकिन युवक ने यह कहते हुए उसका गर्भपात करा दिया कि साथ रहेंगे तब बच्चों को जन्म देंगे। लेकिन अब युवक ने साथ रहने से इनकार कर दिया है।
 
महिला का यह भी आरोप है कि इसके पूर्व आरोपी युवक उसके पति को भड़का कर दोनों का तलाक करवा चुका है। बीते 20 जून को उसके घर मिलने जाने पर आरोपी युवक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके पास रखे रुपये, मंगलसूत्र और मोबाइल छीन लिया। महिला को कमरे में बंद कर सभी आरोपी फरार हो गए। वहीं, मोबाइल से सबूत मिटाने के लिए मोबाइल को रीसेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित महिला फरहीन के आवेदन पर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी युवक प्रियांशु कुमार, उसके भाई सुजीत, चाचा छोटेलाल, पिता राजेश साह, बहन नेहा और मां रीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें