फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, धार्मिक स्थल पर साजिश करने का आरोप; तनाव के बीच पुलिस तैनात

Sun, 16 Mar 2025 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: घायलों का आरोप है कि जब वे समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के पास पहुंचे, तो वहां से हमले का एलान किया गया। उसके तुरंत बाद पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया। कुछ हमलावरों ने धारदार हथियारों से भी हमला किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के इजमाली गांव में धार्मिक स्थल के लिए चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। हमले को लेकर घायलों ने आरोप लगाया है कि गांव के समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल से एलान कर भीड़ को उकसाया गया, जिसके बाद उन पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और गोपालगंज और सीवान जिले की पुलिस भारी संख्या में गांव में तैनात है। पुलिस लगातार दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात को सामान्य करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Police:मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल; जानें पूरा मामला
 
पहले पथराव फिर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला
जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाने के बदरजिमी गांव के कुछ श्रद्धालु धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे। आगामी 20 मार्च को धार्मिक स्थल में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और रथ यात्रा का आयोजन प्रस्तावित है, जिसके लिए प्रचार-प्रसार और चंदा संग्रह किया जा रहा था। इसी सिलसिले में श्रद्धालुओं का एक दल जब सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित इजमाली गांव पहुंचा, तो उन पर अचानक हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

 
घायलों का आरोप है कि जब वे समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के पास पहुंचे, तो वहां से हमले का एलान किया गया। उसके तुरंत बाद पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया। कुछ हमलावरों ने धारदार हथियारों से भी हमला किया, जिससे मीरगंज निवासी नीतीश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है - फोटो : अमर उजाला
भगवा कपड़े देखकर हमला करने का आरोप
घायलों ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें भगवा कपड़ों में देखकर निशाना बनाया। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने हमले के पीछे धार्मिक कट्टरता और पूर्व नियोजित साजिश की आशंका जताई है।
 
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही सीवान एसपी अमितेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 और बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान पता चला कि बदरजिमी गांव के कुछ लोग मोटरसाइकिल से यज्ञ का प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:होली पर अपराधियों का उत्पात से हड़कंप; दो जगहों पर की गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल
 
‘अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल सभी शरारती तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें