फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरकारी नौकरी लगते ही परिवार पर हमला! घर के बाहर बैठी युवती को बदमाशों ने मारी गोली, साजिश का आरोप

Fri, 29 May 2026 12:09 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: सीवान के दरौली थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठी युवती काजल कुमारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों ने पड़ोस की एक युवती पर प्रेम प्रसंग और जबरन शादी के दबाव को लेकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में इवाजरत युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के दरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दोन बुजुर्ग गांव में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर बैठी एक युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


घर के बाहर बैठी थी युवती, तभी पहुंचे बदमाश
घायल युवती की पहचान स्वर्गीय आनंद बिहारी सिंह की 24 वर्षीय बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काजल अपनी मां के साथ रोज की तरह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पिंटू पांडेय का घर पूछने लगे। काजल ने बताया कि गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। इसी के बाद दोनों युवकों ने अचानक हथियार निकाल लिया और करीब दो राउंड फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही मची अफरा-तफरी
फायरिंग होते ही घर के पास अफरा-तफरी मच गई। काजल अपनी मां को बचने के लिए चिल्लाती हुई घर की ओर भागी। घर के अंदर पहुंचने के बाद उसने देखा कि उसके पैर के पास से खून बह रहा है। इसके बाद परिजन उसे पहले गांव के एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां पता चला कि उसकी जांघ के पास गोली लगी है। हालत गंभीर होने पर पुलिस की मदद से उसे दरौली स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से सदर अस्पताल सीवान रेफर किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद किया खोखा
घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम लगातार छानबीन कर रही है।

पड़ोस की युवती पर साजिश का आरोप
घायल काजल की बहन अंजली ने पूरे मामले में पड़ोस की एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजली के अनुसार, उनके भाई की हाल ही में पटना सचिवालय में सरकारी नौकरी लगी है। नौकरी लगने के बाद से ही पड़ोस की एक लड़की जबरन शादी का दबाव बना रही थी। परिवार द्वारा विरोध करने पर वह लगातार धमकी दे रही थी। परिजनों का आरोप है कि उसी युवती ने साजिश रचकर बदमाशों से गोली चलवाई है।

ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन


एसपी पहुंचे अस्पताल 
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पूरन कुमार झा स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवती से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। एसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा एक लड़की पर साजिश का आरोप लगाया गया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें