फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बच्चों को घर छोड़ने आई स्कूल की बोलेरो ने ली छह साल के मयंक की जान, चालक ने पीछे की गाड़ी तो हुआ हादसा

Fri, 09 Oct 2026 07:37 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

बिहार के सारण जिले के नगरा प्रखंड के रामपुर मठिया गांव में स्कूल की बोलेरो की चपेट में आने से छह वर्षीय मयंक कुमार की मौत हो गई। छुट्टी के बाद बड़ी बहन के साथ घर लौटे मयंक को गांव में उतारने के बाद चालक गाड़ी पीछे करने लगा, तभी बच्चा उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में मयंक की गई जान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस स्कूल की गाड़ी बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने आई थी, उसी की चपेट में आकर छह साल के मयंक की जिंदगी खत्म हो गई। बड़ी बहन के साथ घर लौटे मासूम को क्या पता था कि स्कूल की गाड़ी से उतरने के कुछ ही पल बाद उसके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा। सारण जिले के नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर मठिया गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृत बच्चे की पहचान रामपुर मठिया गांव निवासी मुन्ना कुमार के पुत्र मयंक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि खैरा बाजार स्थित फैंसी एंड फैंसी नामक निजी स्कूल की बोलेरो छुट्टी के बाद बच्चों को घर पहुंचा रही थी। इसी दौरान मयंक और उसकी बड़ी बहन को गांव में उतारा गया। बताया जाता है कि दोनों बच्चों को उतारने के बाद चालक बोलेरो को पीछे करने लगा। बड़ी बहन आगे निकल गई, जबकि मयंक पीछे ही रह गया। इसी दौरान वह गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पिता दिल्ली में, मां और बहन का रो- रोकर बुरा हाल:
मयंक की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख- पुकार मच गई। मां चांदनी देवी और आठ वर्षीय बड़ी बहन जाह्न्वी कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल है। तीन भाई- बहनों में मयंक दूसरे नंबर पर था। उसके पिता मुन्ना कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी की वर्कशॉप में काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झामुमो नेता के घर आधी रात हथियारबंद डकैती: पत्नी-मां पर चाकू से हमला; दो लाख नकद, जेवरात और आईफोन लूटे
विज्ञापन

बोलेरो जब्त, चालक और स्कूल संचालक पर कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाने के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नगरा अंचल के अंचलाधिकारी अजय कुमार राठौर ने बताया कि मामले में चालक के साथ स्कूल संचालक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को परिवहन विभाग के प्रावधानों के तहत चार लाख रुपए का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।

 

मृत मासूम का फाइल फोटो

 

मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें