बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एसवीयू की टीम ने गोपालगंज के अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एडीएम पर अपनी वैध आय से 100 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है।
शिकायत के सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई
जांच जारी, दस्तावेजों की पड़ताल
तलाशी अभियान के दौरान एसवीयू की टीम एडीएम के आवास और कार्यालय में मौजूद संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान अब तक कितनी नकदी, जेवरात या बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बरामद संपत्ति की सही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
47वीं बीपीएससी बैच की अधिकारी हैं राजेश्वरी पाण्डेय
रोहतास की रहने वाली हैं एडीएम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के करगहर क्षेत्र स्थित ठोहसन गांव की निवासी हैं। प्रशासनिक गलियारों में इतने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एसवीयू की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। फिलहाल एसवीयू की टीम की कार्रवाई जारी है और जल्द ही इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किए जाने की उम्मीद है।