फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन हत्याकांड में नया मोड़: बहन से प्रेम प्रसंग के शक में दीपक ने की थी हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 19 Apr 2026 07:53 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज के चंदन कुमार हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रेम प्रसंग के शक में हत्या का आरोप है। नाले से मिले अवशेषों की डीएनए जांच होगी, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मृतक चंदन कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव निवासी 19 वर्षीय चंदन कुमार की हत्या कर शव को नाले में फेंक देने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि तीसरे आरोपी अमरनाथ कसेरा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन

 
नाले से मिले अवशेषों की होगी जांच
पुलिस के अनुसार एन एच-27 किनारे सासामुसा बाजार स्थित नाले से बरामद नरमुंड एवं अन्य हड्डियों को फॉरेंसिक और डीएनए जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद अवशेष चंदन कुमार के हैं या नहीं।
 
प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया
प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार सासामुसा बाजार में एक कबाड़ी दुकान पर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती दीपक कुमार से हुई और उसका दीपक के घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी क्रम में चंदन की पहचान दीपक की बहन से हुई, जिसे लेकर दीपक को दोनों के बीच संबंध होने का शक हुआ।
विज्ञापन

 
हत्या की साजिश रचने का आरोप
इसी शक के आधार पर दीपक ने अपने साथियों मनु कुमार और अमरनाथ कसेरा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। 28 फरवरी 2024 की शाम दीपक अपने साथियों के साथ चंदन को एक कार्यक्रम में ले जाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद चंदन वापस नहीं लौटा।

पढ़ें- Bihar News: सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी, शादी का कार्ड बांटने निकला था युवक; जहानाबाद में हत्या या हादसा?
 
गुमशुदगी का मामला हुआ था दर्ज
परिजनों ने खोजबीन के बाद 1 मार्च को थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया, जिसमें तीनों आरोपियों को नामजद किया गया। मामले के बाद परिवार ने लगातार जांच की मांग की थी।
 
परिजनों ने प्रारंभिक जांच में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया था, जिससे मामले के खुलासे में देरी हुई। बाद में परिजनों द्वारा उच्च न्यायालय में गुहार लगाने के बाद पुलिस ने जांच तेज की।
 
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी
तकनीकी साक्ष्यों और सख्त पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दीपक कुमार और मनु कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने गला दबाकर हत्या करने और शव को नाले में फेंकने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर ही नाले से नरमुंड और हड्डियां बरामद की गईं। फिलहाल पुलिस फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फॉरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद जांच के कई पहलुओं पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें