फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा में हंगामा: महिला भाजपा विधायक से दुर्व्यवहार के आरोप; तनाव के बीच CM नीतीश से शिकायत की तैयारी

Wed, 21 Jan 2026 03:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: समृद्धि यात्रा के दौरान छपरा में कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक छोटी कुमारी से सुरक्षा कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार के आरोप लगे। भाजपा जिला महामंत्री ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा विधायक छोटी कुमारी से दुर्व्यवहार का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी समृद्धि यात्रा के पांचवें दिन 21 जनवरी को जब काफिला सारण जिले के छपरा पहुंचा, तब कार्यक्रम स्थल पर अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन से पहले ही बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक और कार्यकर्ता स्थल पर जुटे थे, जहां प्रवेश को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन

 
भाजपा विधायक को लेकर हुआ हंगामा
कार्यक्रम स्थल के भीतर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब छपरा से भाजपा की महिला विधायक छोटी कुमारी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ देर में बढ़कर हंगामे का रूप ले गई। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की सूझबूझ से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।
 
सुरक्षा अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप
इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। खास बात यह रही कि यह आरोप किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि एनडीए की सहयोगी पार्टी भाजपा के पदाधिकारी ने लगाया। विवेक कुमार सिंह के अनुसार, सुरक्षा में लगे कुछ अधिकारी पटना से आए हुए थे, जिन्होंने महिला कार्यकर्ताओं और विधायक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: पटना की सड़कों पर एकसाथ दिखे लालू-राबड़ी, 10 सर्कुलर मार्ग से निकलकर कहां गए?
 
महिला विधायक को धक्का देने का दावा
भाजपा जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि जब वे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान अधिकारियों ने महिला विधायक छोटी कुमारी को धक्का दिया और उनके प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान कई अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी कथित रूप से गलत व्यवहार किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की भावना के विपरीत है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री से शिकायत की तैयारी
विवेक कुमार सिंह ने बताया कि समृद्धि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और महिलाओं में खासा उत्साह था और सभी मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि सुरक्षा अधिकारियों का यह रवैया कार्यकर्ताओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की जाएगी। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री इस प्रकरण पर क्या संज्ञान लेते हैं और प्रशासन महिलाओं से जुड़े इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें