फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Nitish Kumar: शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों से मिले सीएम नीतीश, 50 लाख का सौंपा चेक; ये बातें भी कही

Tue, 13 May 2025 06:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar: परिजनों ने मुख्यमंत्री से शहीद के छोटे बेटे को सरकारी नौकरी देने, बेटी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा शहीद इम्तियाज के नाम पर गांव में सड़क और अस्पताल बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि सरकार हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को सोमवार देर शाम सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शहीद के गांव नारायणपुर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और अपने पिता लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों की बातचीत कराई। 

इसी के बाद आज देर शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शहीद के आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को कुल 50 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा, जिसमें 21 लाख रुपये बिहार सरकार की ओर से तथा 29 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान किए गए। हालांकि, मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद संक्षिप्त रहा। वे शाम 4:23 बजे शहीद के घर पहुंचे और मात्र छह मिनट बाद 4:29 बजे वहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: गोपालगंज के एमबीबीएस छात्र की विदेश में रूम पार्टनर ने कर दी हत्या, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल    

परिजनों ने मुख्यमंत्री से शहीद के छोटे बेटे को सरकारी नौकरी देने, बेटी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा शहीद इम्तियाज के नाम पर गांव में सड़क और अस्पताल बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवार के दुःख और सुख में हमेशा साथ खड़ी है। 

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहीद के घर तक जाने वाली सड़क की मरम्मत भी की गई। बताया गया कि यह सड़क करीब आठ वर्ष पहले बनाई गई थी, लेकिन बीते तीन वर्षों से इसकी स्थिति बेहद खराब थी। मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक पुष्टि सोमवार देर रात हुई, जिसके बाद आनन-फानन में गड्ढों से भरी सड़क को किसी तरह चलने लायक बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें