फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज के एमबीबीएस छात्र की विदेश में रूम पार्टनर ने कर दी हत्या, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 13 May 2025 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: नितीश कुमार चौबे का उनके रूम पार्टनर दीपेश गुर्जर निवासी राजस्थान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दीपेश ने कुकर से नितीश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी एक एमबीबीएस छात्र की हत्या किर्गिस्तान में उसके ही रूम पार्टनर ने मामूली विवाद के बाद कर दी। छात्र की पहचान 26 वर्षीय नितीश कुमार चौबे के रूप में हुई है, जो यूरेशियन यूनिवर्सिटी, किर्गिस्तान में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र थे। जुलाई में उनकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात नितीश कुमार चौबे का उनके रूम पार्टनर दीपेश गुर्जर निवासी राजस्थान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दीपेश ने कुकर से नितीश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, 40 लाख की संपत्ति जलकर हुई खाक; धुएं से फैली दहशत    

घटना के बाद आसपास के छात्रों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। नितीश के बड़े भाई धनु कुमार चौबे और मां ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था। इस हादसे ने पूरे परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। स्वजन विदेश मंत्रालय से शव को भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें