फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो बच्चों की मां ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 04 Nov 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: छपरा में दो बच्चों की मां ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। महिला ने घरेलू विवाद में आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका सविता कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा के अमनौर थानाक्षेत्र के अगुआंन गांव में एक 28 वर्षीय महिला द्वारा घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है, जो शैलेश महतो की पत्नी थी। सविता देवी ने अपने कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतका का पति तीन दिन पहले छठ पूजा को लेकर घर आया था। रविवार की रात को पूरे परिवार ने एक साथ खाना खाया और उसके बाद पति रूम में सोने चला गया। सोमवार की सुबह पति किसी काम से घर से बाहर चला गया, लेकिन उसने पत्नी का हाल नहीं पूछा। इसी कारण से सविता की आत्महत्या की घटना की जानकारी दोपहर में मिली।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो वर्षीय धनु कुमार और पांच वर्षीय दुर्गा कुमारी शामिल हैं। जब घटना की जानकारी सविता के माता-पिता को हुई, तो वे रोते-बिलखते उसके घर पहुंचे और इसके बाद स्थानीय थाने को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और देखा कि महिला का शव पलंग पर पड़ा था, जबकि पंखे में उसकी साड़ी का फंदा लटका हुआ था।
 
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सविता देवी, सारण जिले के पानापुर थानाक्षेत्र के धोबवल गांव की निवासी धुपलाल महतो की बेटी थी। उसके भाई विश्वकर्मा महतो ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2014 में हुई थी और पिछले दो वर्षों से ससुराल में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

 
विश्वकर्मा ने यह भी बताया कि रविवार को उसके जीजा ने फोन पर धमकी दी थी। लेकिन आज ही उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है, खासकर छठ पूजा जैसे उत्सव के बीच। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि सविता मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित थीं। हालांकि, मृतका के परिवार वालों ने अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें