फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार एक्सीडेंट: सीवान में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, भाई की मौत; बहन गंभीर, पटना रेफर

Wed, 30 Sep 2026 06:59 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के भगवानपुर हाट में एनएच-331 पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय अनुराग कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर घायल बहन अनुष्का को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया।

 

विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारिपट्टी गांव के समीप एनएच-331 पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई, जबकि बहन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल, सीवान से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक की पहचान ब्रह्मस्थान गांव निवासी महेश मांझी के 17 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उसकी 19 वर्षीय बहन अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग कुमार अपनी बहन अनुष्का कुमारी के साथ बाइक से परीक्षा देकर छपरा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सारिपट्टी गांव के समीप छपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर हाट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अनुराग कुमार की मौत हो गई। वहीं, अनुष्का कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  सम्राट चौधरी सरकार ने 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर; जानें, मंत्रिपरिषद् के फैसले

हादसे के बाद एनएच-331 किया जाम
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क हादसे के विरोध में एनएच-331 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और आवागमन सामान्य हो गया।

पिकअप चालक वाहन लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ पिकअप चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है। इधर, अनुराग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें