फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या, संपत्ति को लेकर था विवाद

Thu, 08 Feb 2024 06:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Crime News: बड़हरिया थाना क्षेत्र में ससुर के जायदाद के लिए देवर ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से  मारकर हत्या कर डाली।
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में देवर ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। बताया गया कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के रहने वाले राजेन्द्र यादव एवं उनके भाइयों में संपत्ति को लेकर पहले से ही विवाद होता चला रहा है, जिसको लेकर आज मारपीट शुरू हो गयी।

विज्ञापन


वहीं मृतका के पति राजेन्द्र यादव ने बताया कि उनके पिता बड़हरिया में ही चौकीदार के पद पर थे। 2020 में डयूटी के दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। जिसके बाद ही घर में झगड़ा शुरू हुआ है। मृतका के पति का कहना है कि पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी लेने के लिए दोनों भाई हमसे मारपीट करते रहते हैं। आज मेरे दोनों भाई संतोष यादव एवं जितेन्द्र यादव संपत्ति के बंटवारे को लेकर अचानक घर में चाकू, रॉड, कुल्हाड़ी से लैस होकर तीन चार अन्य लोगों के साथ घर में घुसे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

उन्होंने कहा कि मेरे पत्नी को तबतक मेरे दोनों भाई कुल्हाड़ी, रॉड एवं चाकू से मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हुई। मारने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए। मृतका की पहचान कवित्री देवी उम्र 53 पति राजेन्द्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मृतका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन
वहीं पोस्टमार्टम के प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू की गई, तब तक मृतका के पति राजेंद्र यादव ने अपनी पत्नी का शव बीच सड़क पर रख कर अपने दोनों भाईयों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें