फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: रात के अंधेरे में बंद दुकान पर फायरिंग से सहमे ग्रामीण, सीवान में कानून-व्यवस्था पर सवाल

Mon, 22 Dec 2025 04:38 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तेवथा गांव में बदमाशों ने बंद साइबर कैफे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। शटर में गोली लगी और शीशा टूट गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजगंज थाना क्षेत्र के तेवथा गांव में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का एक और मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक बंद साइबर कैफे की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली लगने से दुकान का शटर छलनी हो गया, जबकि शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय साइबर कैफे बंद था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही साइबर कैफे संचालक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शटर में गोली का छेद और टूटा हुआ शीशा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

साइबर कैफे संचालक रमेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि मेरी दुकान पर गोली चली है। मौके पर पहुंचा तो शटर में गोली का निशान और टूटा शीशा देखकर घबरा गया। अच्छा हुआ कि दुकान बंद थी, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस को सूचना दे दी है, उम्मीद है अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन


पढे़ं: 8 रुपये का लालच दिया...और फिर 5 साल के बच्चे से दरिंदगी, बिहार में मासूमियत का सौदा

सूचना मिलते ही महाराजगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच के दौरान एक गोली का खोखा बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद तेवथा गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अपराधियों का खौफ लगातार बढ़ रहा है। बंद दुकान पर फायरिंग की घटना से अपराधियों के बेखौफ होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि सीवान जिले में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का कितनी जल्दी खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें