फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चौकीदार की शराब पीती फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, SSP ने दिए जांच के आदेश

Fri, 03 Oct 2025 03:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

बिहार के सारण जिले में शराबबंदी लागू करने वाले चौकीदार ललन मांझी का कथित शराब पीते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शराबबंदी लागू करने वाले चौकीदार की फोटो हुई वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सारण जिले में शराबबंदी कानून को पूर्ण रूप से लागू कराने की जिम्मेदारी वाले चौकीदार ललन मांझी के कथित शराब पीते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। हालांकि, ललन मांझी ने अपने खिलाफ वायरल हुए फोटो और वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है। मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर महाल का है, जहां कार्यरत चौकीदार ललन मांझी पर आरोप है कि उन्होंने शराब पी। चौकीदार ने इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कुमार आशीष को लिखित पत्र सौंपा और कहा कि यह वीडियो एक सोची-समझी साजिश के तहत बनाया गया है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि धूमिल करना और उन्हें फंसाना है। ललन मांझी ने पत्र में कहा कि यदि फोटो और वीडियो की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए तो उनकी बेगुनाही सिद्ध होगी। उन्होंने सारण पुलिस से गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और षड्यंत्रकारी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ललन मांझी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र का कुख्यात शराब माफिया अमरनाथ पांडेय उनसे पहले से ही नाराज था और उन्हें फंसाने की धमकी देता रहा है। अमरनाथ पांडेय ने बदला लेने की नीयत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर यह फोटो तैयार कराया और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया।

पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ललन मांझी का कथित शराब पीते हुए वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था। इसके बाद उनकी शिकायत सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने जांच का आदेश दे दिया। इस घटना ने न केवल प्रशासन का ध्यान खींचा है, बल्कि आम जनता और स्थानीय राजनीति में भी इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फोटो और वीडियो ने चौकीदार की प्रतिष्ठा को प्रभावित किया है और अब प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें