फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इलाज कराकर घर लौट रहा था इकलौता बेटा, रास्ते में डंपर ने छीन ली जिंदगी; मची चीख-पुकार

Mon, 15 Jun 2026 08:08 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण के सोनपुर में इलाज कराकर घर लौट रहे 14 वर्षीय आयुष कुमार की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई मनु साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस सड़क हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


इलाज कराकर हाजीपुर से घर लौट रहा था
जानकारी के अनुसार, सोनपुर थाना क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी के समीप सोमवार की शाम की दुर्घटना बताई जा रही है। बताया जाता है कि सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहर गांव निवासी 14 वर्षीय आयुष कुमार अपने 27 वर्षीय चचेरे भाई मनु साहनी के साथ इलाज कराकर हाजीपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान पुल निर्माण कार्य में लगी एक अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सकता है।

इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जाता है कि डंपर की गति काफी तेज थी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में आयुष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनु साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, कहा- फैजल ने भाई को छीना, अब खोलेंगे खान की पोल
विज्ञापन


परिवार का रो- रोकर बुरा हाल 
चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आयुष परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो सगी बहनें हैं। बेटे की असामयिक मौत से माता- पिता सहित पूरे परिवार का रो- रोकर बुरा हाल गया है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही आयुष का शव घर पहुंचा, परिजनों में चीख- पुकार मच गई। बहनों की करुण पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें