फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक तस्कर गोली से घायल; दूसरे ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 03 Dec 2025 10:53 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar: सारण पुलिस के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के दौरान सरयू नदी में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आत्मसमर्पण कर गया। पुलिस ने नाव से भारी मात्रा में शराब, हथियार और कारतूस बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा में सारण पुलिस और शराब माफियाओं के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा तस्कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर गया। घायल तस्कर का इलाज छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में पुलिस निगरानी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मांझी थाना क्षेत्र के कौरु–धौरु गांव के समीप सरयू नदी के बीचों-बीच मंगलवार की मध्य रात्रि पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चलाया। पुलिस ने जब नाव को घेरा, तो उस पर सवार शराब तस्करों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में लगी, जबकि दूसरा तस्कर पुलिस से बचने की उम्मीद छोड़ आत्मसमर्पण कर गया।

मुठभेड़ के बाद हुए तलाशी अभियान में सारण पुलिस ने मोटर चालित नाव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए। यह शराब तस्करी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से नाव के माध्यम से किए जाने का मामला बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में धूमधाम से मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती, जिले में उत्सव का माहौल

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि शराब की बड़ी खेप की गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रात में ही घेराबंदी की थी। फायरिंग के बीच जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी सारण पुलिस ने एक आपराधिक कार्रवाई के दौरान एक अपराधी को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों और शराब माफियाओं में पुलिस का खौफ बढ़ गया है। नई सरकार के गठन के बाद पुलिस की सक्रियता और सख्त रवैये से जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में तेज़ी देखी जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें