फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिवाली की रात महिला ने की आत्महत्या, पहले भी कुएं में कूद जान देने का कर चुकी थी प्रयास, ये रहा मामला

Fri, 01 Nov 2024 07:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

बिहार के छपरा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दिन सब कुछ सामान्य के साथ ही देर रात तक कुछ नहीं हुआ था। लेकिन अहले सुबह में फांसी के फंदे से महिला का शव मिलने से घर परिवार सहित गांव के सभी लोग सकते में है। घटना स्थानीय जिले के परसा थाना क्षेत्र के माड़र गांव की बताई जा रही है। जहां पति पत्नी के बीच मामूली सी विवाद में एक महिला ने फांसी लागकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। 

विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम को घर परिवार के सभी लोग मिल जुलकर दिवाली का पर्व मनाया। लेकिन शुक्रवार की अहले सुबह फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। मृत महिला की पहचान उक्त गांव के संदीप सिंह की 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं, मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृत महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। 

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृत महिला की सास कलावती देवी ने बताया कि पतोह और बेटा में कई दिनों से अनबन चल रहा था। दीपावली की रात्रि दीप जलाकर पति पत्नी अलग-अलग कमरे में सोने के लिए चले गए। लेकिन जब सुबह में पति उठकर देखा तो पत्नी साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


आनन-फानन में शव को फांसी से उतार कर घर में रखा गया। उसके बाद घटना की सूचना मायके सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानुपुर गांव निवासी पिता गोपाल सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों को देने के साथ ही स्थानीय परसा थाने की पुलिस को सूचित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया है। 

वहीं, पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। हालांकि, मृत महिला की सास ने बताया कि इसके पहले भी पतोह द्वारा पूर्व में भी कुआं में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया जा चुका है। परिजनों के अनुसार, गला और गर्दन में गंभीर बीमारी थी, जिस कारण तंग आकर आत्महत्या करने की बातें कही जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें