फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जन्मस्थली सिताब दियारा पहुंचे उपराष्ट्रपति, किया नमन

Sat, 11 Oct 2025 07:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar News: उपराष्ट्रपति ने कहा कि जयप्रकाश नारायण केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने आजीवनभर अन्याय, भ्रष्टाचार और तानाशाही के विरुद्ध संघर्ष किया। उनकी संपूर्ण क्रांति का नारा आज भी देश में परिवर्तन और सामाजिक न्याय की मांग को मजबूती देता है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने किया नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123 वीं जयंती के अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को सारण जिले के ऐतिहासिक गांव सिताब दियारा पहुंच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति ने लोकनायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और योगदान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने जयप्रकाश नारायण द्वारा दिखाए गए सिद्धांतों और उनके नेतृत्व में हुए संपूर्ण क्रांति आंदोलन को आज के दौर में भी प्रेरणास्रोत बताया। उपराष्ट्रपति दोपहर लगभग 12 बजे सिताब दियारा पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के वरीय अधिकारी, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष सहित सामाजिक कार्यकर्ता और हज़ारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने स्मृति भवन सह पुस्तकालय भवन का अवलोकन किया, जहां जेपी के जीवन से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें, दस्तावेज, और साहित्य संग्रहित हैं। लगभग एक घंटे तक उपराष्ट्रपति स्मारक स्थल पर रुके रहे। जिस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद लोगों से संवाद भी स्थापित किया। इस मुलाकात में उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि जेपी के विचारों को अपना कर राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका को निभाए।

पढे़ं: जेजे बोर्ड ने विधि विरूद्ध किशोर को सुनाई अनोखी सजा, सरकारी अस्पताल में 7 दिन करे सामुदायिक सेवा
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा कि जयप्रकाश नारायण केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने आजीवनभर अन्याय, भ्रष्टाचार और तानाशाही के विरुद्ध संघर्ष किया। उनकी संपूर्ण क्रांति का नारा आज भी देश में परिवर्तन और सामाजिक न्याय की मांग को मजबूती देता है। उन्होंने आगे कहा कि देश को जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेताओं की जरूरत हर युग में पड़ती है, जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करें।

सारण जिलांतर्गत रिविलगंज प्रखंड के सिताब दियारा स्थित लाला टोला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपराष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए पहुंचे हुए थे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सारण प्रशासन की ओर से भव्य रूप के आयोजन किया गया था। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम भी किया गया था। 

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के भदोही के पूर्व सांसद सह जेपी ट्रस्ट के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि लोकनायक की धरती सिताब दियारा के लाला टोला में हर वर्ष जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई जाती है। जिसमें किसी ना किसी राजनेता को बुलाया जाता है। लेकिन इस बार बिहार में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को बुलाया गया है।
विज्ञापन


मीडिया के द्वारा सिताब दियारा का चतुर्दिक विकास नहीं होने जैसे सवाल पर ज़बाब देते हुए कहा कि हमने उस दिन को भी देखा है जब छह छह महीने तक लाला टोला आने के लिए सड़के चलने लायक नहीं रहती थी। लेकिन अब तो बहुत सुंदर सड़के आपको दिख रही हैं। हालांकि अभी भी जितना विकास हुआ है शायद उतना विकास कहीं हुआ होगा। लेकिन सच्चाई यह है कि कई केंद्रीय योजनाएं अभी भी लंबित है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से लोकनायक की जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति की यह यात्रा न केवल क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय था, बल्कि इससे जेपी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें