फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में छेड़खानी का विरोध करने पर दो बहनों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; लोगों में आक्रोश

Sun, 22 Jun 2025 02:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
लोगों की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में छेड़खानी का विरोध करना दो लड़कियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली गांव की है। घायल लड़कियों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने एक बहन के साथ अश्लील हरकतें और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई दूसरी बहन पर भी चाकू से वार किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में सड़क हादसे में महिला की हुई मौत, बाइक सवार टक्कर मारकर फरार; परिजन बेसुध
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस वारदात को लेकर गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें