फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 22 Oct 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के एनएच-27 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है।

विज्ञापन

 
पहली घटना में, ढोढ़वलिया गांव के निवासी अमित राम मकान शटरिंग का काम करते थे। वह उत्तर प्रदेश के बहादुरपुर गांव में कामगारों की तलाश में गए हुए थे। लौटते समय अमवा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि अमित राम घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर गंभीर संकट आ गया है।
 
दूसरी दुर्घटना में, मंगलवार की सुबह सिरसिया मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बेलवा गांव के निवासी मोहन तिवारी की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से गोपालगंज जा रहे थे, जब अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं से संबंधित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय लोग शोक में डूबे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें