फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दुर्गा पूजा मेले में झूला झूलते समय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Oct 2024 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेले में झूला झूलते समय एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना से बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
मृत किशोर रियान अंसारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के जलालपुर बाजार में दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान नेचुआ पांडेय टोला गांव निवासी अरशद अंसारी के बेटे रियान अंसारी के रूप में हुई है। रियान सातवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ मेला देखने गया था। झूला झूलने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुका था। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को रियान अपने दोस्तों के साथ जलालपुर बाजार में लगे मेले में गया था। जहां उसने झूला झूलने का फैसला किया। झूला चलते ही उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे तुरंत नीचे उतारकर एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने रियान को मृत घोषित कर दिया। यह दुखद खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
 
वहीं, रविवार को किशोर के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि रियान अपने परिवार का चहेता और कक्षा का मेधावी छात्र था। उसके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें