फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद किशोरी ने की आत्महत्या, गांव में छाया मातम; पुलिस कर रही जांच

Thu, 11 Sep 2025 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Hindi News Today: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के अन्दर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में गुरुवार की रात 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका का किसी लड़के से प्रेम संबंध था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है और पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद मृतका अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में एसबीआई सीएसपी में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 2.60 लाख रुपये उड़ाए; इलाके में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका गांव के ही एक स्कूल में पढ़ाई करती थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें