Bihar: पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि युवक की हत्या सोमवार की रात की गई होगी। शव से कुछ दूरी पर मृतक का पैंट भी बरामद हुआ है। युवक के नाक से खून निकल रहा था और आंखें बाहर निकली हुई थीं।
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरनइया गोकुल चवर में मंगलवार की शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि युवक की हत्या सोमवार की रात की गई होगी। शव से कुछ दूरी पर मृतक का पैंट भी बरामद हुआ है। युवक के नाक से खून निकल रहा था और आंखें बाहर निकली हुई थीं। इससे अंदेशा है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।