फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Fri, 18 Apr 2025 07:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Private Hospital Caesarean Delivery: एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान शहर के डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। मृतका सुषमा देवी (35) गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी सोनू कुमार बिन की पत्नी थी। परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सुषमा का नौ महीने से उक्त अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात 11 बजे प्रसव पीड़ा के बाद उन्हें भर्ती किया गया। आरोप है कि अस्पताल ने रातभर जबरदस्ती नॉर्मल डिलीवरी कराने की कोशिश की। जब यह संभव नहीं हुआ, तो शुक्रवार सुबह सिजेरियन किया गया। सिजेरियन के बाद सुषमा ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे का अंतिम संस्कार कर लौटने पर डॉक्टर ने सुषमा की हालत गंभीर बताकर एक यूनिट ब्लड लाने को कहा। पति सोनू ने दोपहर 12 बजे ब्लड लेकर आए, तो देखा कि सुषमा को एंबुलेंस में रखा गया है और उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 11 लोग बेहोश, छिपकली गिरा खाना खाने के बाद हुआ ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पैसे लेने के बावजूद लापरवाही से ऑपरेशन किया, जिससे सुषमा की जान गई। उन्होंने बताया कि भर्ती के समय सुषमा स्वस्थ थीं। अस्पताल ने सारे कागजात भी रख लिए। हंगामे की सूचना पर परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। महादेवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए पदाधिकारियों को भेजा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। 

यह भी पढ़ें: व्यवसायी से लूट का हुआ खुलासा, चालक ने ही रची थी साजिश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें