फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में पिकनिक मना रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ की धुनाई

Wed, 01 Jan 2025 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार के गोपालगंज में पिकनिक मना रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारी दी। एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ धुनाई भी कर दी।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के बसडीला गांव स्थित तालाब के किनारे पिकनिक मना रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घायल बदमाश विशाल साह है, जो जिले के हथुआ थाने के बरी रायभान का रहने वाला है। वहीं, घायल युवक लाल बाबू यादव है, जो मीरगंज थाने के कवलहाता का रहने वाला है। दोनों का उपचार हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। 

बताया जाता है कि लाल बाबू यादव अपने दोस्तों के साथ मीरगंज थाना क्षेत्र के बसडीला गांव स्थित तालाब के किनारे पिकनिक मना रहा था। इस बीच बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने वहां पर गोली बारी करने लगे, जिसमें एक गोली लाल बाबू यादव के पैर में लग गई और वह जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ कर कुटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थानेदार किशोरी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही घायल युवक व पकड़े गए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें