फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर में अकेले थे दोनों…शाम पंखे से झूलते मिले नाबालिग प्रेमी-युगल; पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

Thu, 04 Dec 2025 11:53 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar: दो नाबालिग प्रेमी युगल ने बुधवार शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घर पर नहीं थे। खेत से लौटे दादा ने कमरे में दोनों के शव देख शोर मचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पीएम हाउस के बाहर परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में नाबालिग प्रेमी युगल की दिल दहला देने वाली मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव की है, जहां बुधवार देर शाम दोनों नाबालिगों ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों की उम्र लगभग पंद्रह वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के घर पर न होने के दौरान दोनों ने यह कदम उठाया। जब लड़की के वृद्ध दादा शाम को खेत से लौटे और काफी देर तक आवाज देने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए दोनों के शव एक ही रस्सी से पंखे से लटके हुए थे। उनकी चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पढे़ं; छपरा में दर्दनाक हादसा, दाहा नदी में डूबे मासूम का शव 12 घंटे बाद मिला; बेटे को देख मां हुई बेहोश
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने शवों का अंतिम संस्कार करने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में इसकी सूचना सहाजितपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया।
विज्ञापन


नाबालिग उम्र में इस तरह का भयावह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लोग सकते में हैं और परिवारों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि गांव में शोक और अविश्वास का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें