फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया नमन, दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 26 Jul 2025 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: कार्यक्रम की शुरुआत सीवान शहर के शहीद सराय स्थित शहीद स्मारक से हुई, जहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों की स्मृति में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीवान जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों में रामबाबू प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण कुमार ओझा, राजीव रंजन सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, राजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सीवान शहर के शहीद सराय स्थित शहीद स्मारक से हुई, जहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों की स्मृति में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम यहां देश के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने एकत्र हुए हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा की। जब हम दीपावली के त्योहार का आनंद लेते हैं, तब हमारे सैनिक सरहद पर खून की होली खेलते हैं। जब-जब देश पर खतरा मंडराता है, तब हमारे सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर उसे बचाते हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: पटना में वाहन जांच के दौरान मिनी टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में एक मशाल यात्रा निकाली गई, जो शहीद सराय से शुरू होकर बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पर जाकर समाप्त हुई। अजीत कुमार ने बताया कि यह यात्रा कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को समर्पित है। “उनकी वीरता और बलिदान की वजह से ही हम आज विजय दिवस मना पा रहे हैं। 

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील चंदेल ने कारगिल युद्ध के शहीद रामभू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला मंत्री पिंटू जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ध्यान पांडे, शहीद रामभू सिंह के भतीजे संदीप सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। संदीप सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें