फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: नट गैंग और बिहार पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी को लगी गोली; जानिए पूरा मामला

Sat, 26 Jul 2025 11:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj Police: पुलिस पिछले कई दिनों से इस अपराधी और उसके सहयोगियों की तलाश में जांच कर रही है। इस बार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी। नट गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद ऐसा हुआ... 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप शनिवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार के इनामी अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अपराधी अजय नट के पैर में दो गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित खुद घायल अपराधी से सदर अस्पताल पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


अजय नट के पैर में दो गोलियां लगीं
जानकारी के अनुसार, घायल अपराधी अजय नट सारण जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिंदु टोली गांव निवासी रामनाथ नट का पुत्र है। एसपी ने बताया कि अजय नट को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे गोरखपुर से गोपालगंज लाया गया।इसी बीच शनिवार की सुबह मीरगंज थाने की पुलिस अजय नट को हथियारों की बरामदगी के लिए जिगना ढाला के पास ले जा रही थी। इसी दौरान, अजय नट ने पूर्व में छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय नट के पैर में दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर कर घायल हो गया।
बिहार मिलिट्री पुलिस में तैनात एम्बुलेंस वालों का बड़ा कांड; होमगार्ड अभ्यर्थी से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुख्यात अजय नट पर गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी लगभग तीन दर्जन लूट, छिनतई और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। यह कुख्यात नट गिरोह का प्रमुख सदस्य है। इससे पहले भी पुलिस उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल, पुलिस  और एसटीएफ की टीम इस नट गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें